फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मेटाडोर-रोडवेज के बीच पिस गई कार, कुचल गए दो युवक...मौत की ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देख कांप जाएगा कलेजा

Mon, 07 Apr 2025 08:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Apr 2025 08:12 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा में हाईवे पर मेटाडोर और रोडवेज के बीच एक कार पिस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार दोनों कुचल गए। कार को निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। युवकों की लाशों की ऐसी हालत हुई कि देखने वाले भी कांप गए। 
 

विज्ञापन
Car got crushed between Metador and Roadways two youths got crushed picture of death heart will tremble
road accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा-मथुरा हाईवे पर रविवार रात भीषण हादसा हुआ। रुनकता में हीरा लाल प्याऊ कट पर यू-टर्न ले रही मेटाडोर के पीछे चल रही कार के ब्रेक लगाने पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मेटाडोर और बस के बीच में कार पिस गई। कार सवार चालक सहित दो लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया तब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।


एक मृतक की पहचान दीपक (36) के रूप में हुई है। वह मैनपुरी के थाना भोगांव स्थित कल्याणपुर के थे। घटना रविवार शाम लगभग 8 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हाईवे पर रुनकता स्थित हीरालाल की प्याऊ के पास कट बना है। मथुरा की ओर से आए एक कंटेनर ने यू-टर्न के लिए ब्रेक लगाए। उसके पीछे एक कार चल रही थी। मेटाडोेर को देखकर कार चालक ने ब्रेक लगा दिए। उनके पीछे रायबरेली डिपो की बस आ रही थी। इसमें 60 से 65 सवारियां थीं।

ये भी पढ़ें -  UP Weather: भीषण गर्मी का कहर, ताज पर बेहोश होकर गिरे चार पर्यटक; मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी



 
Car got crushed between Metador and Roadways two youths got crushed picture of death heart will tremble
आगरा सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोडवेज बस के चालक का नियंत्रण नहीं रहा। बस ने कार में टक्कर मारी दी, जिससे कार आगे यू-टर्न ले रहे कंटेनर में जा घुसी। कार टक्कर से बस और मेटाडोर के बीच आकर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मेटाडोर हाईवे पर पलट गई। बस की सवारियों में चीख पुकार मच गई। बाद में आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने कार में सवार लोगों को निकालने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।


 
Car got crushed between Metador and Roadways two youths got crushed picture of death heart will tremble
कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान मेटाडोर के चालक ने बाहर निकलकर खुद को बचाया। वहीं बस का चालक भी मौके से भाग निकला। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार बुरी तरह बस और मेटाडोर के बीच फंस गई थी। इसे निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाना पड़ा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Car got crushed between Metador and Roadways two youths got crushed picture of death heart will tremble
कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार में सवार दोनों युवकों के शव भी बुरी तरह फंसे हुए थे। उन्हें निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन की मदद से कार को खींचा गया। इसके बाद दरवाजा हटाकर दोनों लाशों को बाहर निकाला जा सका।

 
विज्ञापन
Car got crushed between Metador and Roadways two youths got crushed picture of death heart will tremble
कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजन को सूचना दी गई है। एक मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला था, जिससे पहचान हुई है। परिजन को जानकारी दे दी गई है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed