फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   पालिका अब बनाएगी सेनीटेशन प्लान

पालिका अब बनाएगी सेनीटेशन प्लान

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
Firozabad Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। पालिका शहर की सफाई व्यवस्था में सेनीटेशन प्लान बनाएगी। इसके तहत शुष्क शौचालयों को जल प्रवाहित में तब्दील करने के साथ कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था लागू होगी। केंद्र की सख्ती के बाद लखनऊ से पूरा प्लान समझने के बाद इसका सर्वे कराने के साथ ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

सुहागनगरी में गंदगी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। केंद्र ने इसमें सुधार को प्रदेश की सभी पालिकाओं के साथ ही निगमों से सेनीटेशन प्लान बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन फीरोजाबाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से सेनीटेशन प्लान नहीं बनाया गया है। सेनीटेशन प्लान को बनाने से पूर्व समूचे नगर के परिवारों का सर्वे कराया जाएगा। इससे स्पष्ट होगा कि कितने लोग शुष्क शौचालय का प्रयोग कर रहे हैं। इन शौचालयों को जल प्रवाहित बनाने के साथ ही शहर में निकलने वाले कूड़े के प्रबंधन के अलावा कूड़ा किसी एक निश्चित स्थान पर डालने के साथ ही शहर के प्रमुख नाले एवं नालियों की सफाई आदि को शामिल किया जाएगा। इसके तहत गरीब तबके के जो परिवार होंगे उनके घरों में शौचालय के निर्माण के लिए शासन की ओर से ही धनराशि दी जाएगी। शहर से निकलने वाले कूड़े को एक स्थान पर पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था के साथ ही अन्य सामान भी खरीदा जा सकेगा।
विज्ञापन

इस बारे में ईओ अनिल कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सेनीटेशन प्लान किस तरह से बनाना है इसके लिए शीघ्र ही वह लखनऊ जाएंगे। समूचे नगर का प्लान बनाकर भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या-क्या होगा सेनीटेशन प्लान में
समूचे शहर के प्रत्येक घर का कराया जाएगा सर्वे
शुष्क शौचालय वाले घरों का होगा चिन्हांकन।
पालिका को पूरा प्लान बनाकर शासन को भेजना होगा।
गरीबों के जल प्रवाहित शौचालयों को मिलेगा धन।
नाले नालियों की सफाई को भी आवंटित होगा धन।
कूड़े की बिक्री करके पालिका बढ़ा सकेगी आय।

अधर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान
यूआईडीएसएसएमटी स्कीम के तहत करीब सात वर्ष पूर्व बना सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान अभी तक फाइलों में उलझा हुआ है। इस प्लान के तहत करीब सात करोड़ धनराशि केंद्र से स्वीकृत हो गई। इस हेतु चनौरा में भूमि का चिन्हांकन भी कर लिया गया। यहां कूड़ा निस्तारण का प्लांट बनाया जाना था, लेकिन प्लान फाइलों में उलझा है। जलनिगम की आगरा स्थित सीएनडीएस शाखा पर काम कराने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed