{"_id":"5-48848","slug":"Firozabad-48848-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन को लेकर टेंशन में बुजुर्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन को लेकर टेंशन में बुजुर्ग
Firozabad
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। सरकारी सेवाओं से निवृत्त हो चुके बुजुर्ग इन दिनों मुख्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कोई बेटे के कंधे का सहारा लेकर तो कोई लाठी के सहारे यहां पहुंच रहा है। फार्म भरने के बाद गवाहों को तलाशना पड़ता है। कोषागार से जुड़े अधिकारी भी इनकी वेदना नहीं सुन रहे हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को पेंशन अब कोषागार से ही मिला करेगी। कोषागार की ओर से इस प्रक्रिया को प्रारंभ करा दिया है। शिक्षकों को पीपीओ नंबर लेने के लिए पहले बीएसए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं उसके बाद वह कोषागार तक दौड़ लगाने को विवश हैं। कोषागार जाने के बाद कइयों को गारंटर न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को जिला कोषागार के अंदर ही नहीं बाहर भी बुजुर्ग शिक्षकों की भीड़ लगी दिखाई दी। दूर दराज से आए शिक्षक शाम चार बजे तक भूखे प्यासे बैठे हुए थे। शिक्षकों का कहना था कि कोई सुनने वाला नहीं है। कोषाधिकारी सुरेशानंद पांडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के 2145 शिक्षकों को अब पेंशन माध्यमिक, डिग्री कालेज के शिक्षकों की तरह कोषागार से ही मिलेगी। इसके फार्म भरवा रहे हैं। फार्म 31 दिसंबर तक जमा होंगे। गारंटर होना आवश्यक है। जो परेशानियां हैं उन्हें दूर किया जा रहा है।
सुबह 9.30 बजे आ गए। आफिस बंद होने का समय हो गया, लेकिन फार्म जमा नहीं हो सका। गारंट वेदपाल फौजी का अलग से किराया देना पड़ा। कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। अफसरों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
बनारसीदास शर्मा सिरसागंज
पेंशन देने के फार्म भरकर लाए। जमा कराने का प्रयास किया तो फटकार लगाकर बैठा दिया गया। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भूखे प्यासे भटक रहे हैं। पीपीओ नंबर ही नहीं डाला जा रहा है।
मधुरकिशन शर्मा कछपुरा कोटला
पति की पेंशन लेने के लिए बेटे मुकेश कुमार के कंधे का सहारा लेकर कोषागार पहुंची बुजुर्ग का अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे फार्म जमा हो सका। उनका कहना था कि काफी दिक्कतों के बाद फार्म जमा हुआ है।
गुलाबो देवी 70 वर्षीय तिलक नगर
पेंशन देने के नाम पर नई दिक्कत खड़ी कर दी गई। सुबह से लोग आते हैं और शाम तक इंतजार करते हैं। मेरा फार्म जमा हो गया। लेकिन व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए।
विमला वृंदावन फ्रेंड्स कालोनी शिकोहाबाद
दोपहर 12 बजे के बैठे हैं। फार्म भर लिया, लेकिन मेरे गांव में कोई रिटायर फौजी ही नहीं है। सवाल इस बात का है कि मैं गारंटर कहां से लाऊं। पूछा गारंटर है नहीं के जवाब पर फार्म ही लौटा दिया। प्रतिदिन यहीं के चक्कर ही लगाता रहूं। रघुनाथ सिंह सिकंदरपुर
हमें तो पीपीओ नंबर नहीं दिया गया। कई बार बीएसए कार्यालय के चक्कर लगाए। इसके कारण हमारा फार्म ही जमा नहीं हो पा रहा है। कभी बीएसए कार्यालय के तो कभी कोषागार के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सुधार होना चाहिए।
चंद्रप्रसाद शर्मा फीरोजाबाद