{"_id":"5e31d2e28ebc3ebfe931bcab","slug":"sit-in-demonstration-fatehpur-news-knp5413066169","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी और सीएए के विरोध में बाजार का आधा हिस्सा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरसी और सीएए के विरोध में बाजार का आधा हिस्सा बंद
विज्ञापन
अनआरसी व सीएए के विरोध में बैठे प्रदर्शन कारियों की दरियों को हटवाते सीओ सिटी कपिल देव मिंश्र
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सीएए और एनआरसी के विरोध में बुधवार को शहर में आवाज बुलंद की गई। बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर तले तकरीबन आठ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। इससे चौक क्षेत्र के एक हिस्से का बाजार बंद रहा। महिलाएं धरने पर बैठने लगीं, तभी सीओ ने लाई गई दरी और चटाई उठवा दी। विरोध-प्रदर्शन के चलते शहर के लाला बाजार व चूड़ी वाली गली में दुकानें बंद रहीं।
राष्ट्रव्यापी भारत बंद के समर्थन में बहुजन क्रांति मोर्चा के संयोजक एल एल लोधी के नेतृत्व में लाला बाजार में इंजपा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा और मजदूर संघ ने विरोध-प्रदर्शन किया। इन संगठनों के नेताओं ने एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर) और सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के विरोध में नारेबाजी की। इन संगठनों के आह्वान पर चौक के चूड़ी वाली गली और लाला बाजार के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। दिल्ली के शाहीनबाग की तर्ज पर लाला बाजार की महिलाएं घरों से दरी और चटाई लाकर सड़क पर ही बिछाने लगीं और यहीं बैठकर धरना प्रदर्शन करने को तैयार हो गईं। इस बीच सूचना मिलते ही एसडीएम सदर प्रमोद झा और सीओ कपिल देव मिश्र मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने विरोध कर रहे लोगों से बातचीत की और ज्ञापन लेकर उन्हें शांत कराया। इस बीच सीओ ने धरने पर बैठने के लिए लाई गई दरी और चटाई उठवा दी। ज्ञापन देने वालों में शिवप्रसाद लोधी, मेवालाल पटेल, हिमांश पटेल, शिव कुमार, डॉ. फूल सिंह लोधी मौजूद रहे।
शांति कायम रखने को सीओ ने युवाओं संग खेला क्रिकेट
एनआरसी और सीएए के विरोध में धरने पर बैठे लोगों को हटाने के बाद सीओ सिटी केडी मिश्र ने मौके पर माहौल में सौहार्द बनाने के लिए स्थानीय युवकों के साथ क्रिकेट खेला। सीओ ने लाला बाजार में ही पिच पर बैटिंग की तो वहां मौजूद युवकों से बॉलिंग और फील्डिंग कराई।
विज्ञापन
बयान
सीओ के साथ मौके पर कानून का विरोध कर रहे लोगों से बातचीत की गई। लोगों से ज्ञापन लेकर उन्हें शांत कराया गया। कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। - प्रमोद झा, उप जिलाधिकारी सदर