{"_id":"6af19ec4634f2701fc05ddb1","slug":"fatehpur-11-year-old-boy-dies-after-a-sutli-bomb-firecracker-explodes-in-his-pocket-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: जेब में सुतली बम फटने से 11 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: जेब में सुतली बम फटने से 11 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 09 Nov 2026 03:59 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 09 Nov 2026 03:59 PM IST
सार
दीपावली की रात फतेहपुर टेकारी गांव में हादसा हुआ। कमर के निचले हिस्से में झुलसने के साथ पेट में गंभीर चोट आने से जान गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली की रात पटाखा फोड़ते समय हुए हादसे में 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। फतेहपुर टेकारी गांव में सुतली बम जेब में फटने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। देर रात निजी अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर टेकारी गांव निवासी संतू का पुत्र सचिन रात में बच्चों के साथ पटाखे फोड़ रहा था। बताते हैं कि एक बच्चे ने सुतली बम में आग लगाकर मैदान में फेंका, लेकिन बम नहीं फटा। इस पर सचिन ने बम उठाकर अपनी जेब में रख लिया। कुछ देर बाद जेब में ही बम फट गया। धमाके से किशोर कमर के निचले हिस्से में बुरी तरह झुलस गया। पेट के अंदरूनी अंगों में भी गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
परिजन आनन-फानन उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर गांव में भी शोक छा गया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन