{"_id":"6152140c8ebc3e4715055837","slug":"fatehpur-news-civic-amenities-fatehpur-news-knp6548705151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में नहीं मिली चरही, नाराज हुईं डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में नहीं मिली चरही, नाराज हुईं डीएम
विज्ञापन
फतेहपुर। व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे सोमवार को निरीक्षण पर निकलीं। उन्होंने फतेहनगर करसूमा स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। यहां पीने के पानी के लिए चरही की व्यवस्था न देखकर नाराजगी जताई। रामगंज पक्का तालाब स्थित पीएचसी में कोरोना के टीकाकरण का काम देखा। निरीक्षण के बाद डीएम ने पूर्व सैनिकों के साथ बैठक की।
डीएम ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामगंज पक्का तालाब में हो रहे वैक्सीनेशन का काम देखा। यहां लोगों का रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगाई जा रही थी। कहा कि केंद्र को मिले लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाए। जिला टीकाकरण प्रभारी ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है, जनपद में 72 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य है, जिसमें प्रति ब्लाक 5200 का लक्ष्य दिया गया है। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह और टीकाकरण प्रभारी डॉ. सुरेश कुमार उपस्थित रहे।
इसके बाद डीएम खजुहा ब्लाक के फतेहनगर करसूमा स्थित गोशाला का निरीक्षण करने पहुचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों की संख्या से संबंधित रजिस्टर, चारा भंडारण, हरे चारे, पीने के पानी की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
कहा कि गोवंशों के रहने की जगह पर कीचड़ होने पर वहां पर दवा डालने के साथ खड़ंजा लगवाएं, पीने के पानी की व्यवस्था, शेड बनाने का काम कराने के निर्देश दिए। पीने के पानी की चरही न होने पर, तकनीकी सहायक पर नाराजगी व्यक्त की और चेतावनी दी। उन्होंने सीवीओ से कहा गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। मौके पर कुल 291 गोवंश पाए गए।
इसी क्रम में पूर्व सैनिकों की बैठक कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुई। डीएम ने कहा, सैनिक व पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर किया जाएगा। भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड सैनिक व पूर्व सैनिकों के प्रार्थना पत्रों को तहसील दिवस व थाना दिवस में प्राथमिकता के तौर पर सुना जाए।