फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Innocent beaten to death by siblings

मासूम भाई बहन ने मौत को मात दी

Sat, 31 Oct 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 31 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Innocent beaten to death by siblings

रामलीला मैदान से अपहृत मासूम भाई बहन पर जाको राखे

विज्ञापन
साइयां मार सके न कोए की कहावत चरितार्थ हो गई। वह दोनों मौत के मंजर से बाहर निकल कर आए हैं। कुछ और समय बच्चे गड्ढे में रह जाते तो शायद उनके साथ अनहोनी हो जाती।

गौरतलब रहे कि आरोपी बेटू मिश्रा ने बच्चों को रात के करीब डेढ़ बजे रामलीला से अगवा कर लिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म करने के  बाद करीब रात के ढाई बजे पानी भरे गड्ढे में फेक दिया था।

बीती रात को काफी ठंड भी थी। घटनास्थल लोधीगंज के आसपास जंगल है। यहां पर कोई समझदार भी इतनी रात को नहीं रुक सकता है। इन हालातों में दोनों बच्चे कीचड़ और पानी से भरे गड्ढे में डूबे रहे।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने भोर के करीब साढ़े पांच बजे बच्चों को बाहर निकाला। उनके पूरे शरीर में कीचड़ में था। वह ठंड से कंपकंपा रहे थे और अर्द्धबेहोशी की हालत में थे। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया।

जहां पर इलाज के बाद हालत में सुधार आया। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि दोनों बच्चे किस्मत वाले थे, अगर पुलिस कुछ और देर कर देती तो अनहोनी भी हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed