फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In a dispute with his girlfriend over cooking, murder committed, accused presented in court

Jaunpur News: खाना बनाने के लिए प्रेमिका से हुए विवाद में की हत्या, आरोपी काे कोर्ट में किया पेश

Thu, 27 Aug 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
In a dispute with his girlfriend over cooking, murder committed, accused presented in court
सिकरारा।प्रेमिका की हत्या कर दफन करने वाला प्रेमी अरविंद बिंद पुलिस की गिरफ्त में। सोशल मीडिया
सिकरारा। भरसवा गांव की निवासी नेहा (25) की हत्या के मामले में उसके प्रेमी और आरोपी अरविंद बिंद को सिकरारा पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की इसके बाद बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नेहा से आरोपी की छोटी-छोटी बातों के लिए किच-किच होती थी। वारदात वाले दिन खाना बनाने के लिए दोनों में विवाद हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान नेहा ने उसे एक थप्पड़ मार दिया। इसी गुस्से में आकर उसने फावड़े के बेंत से उसके सिर पर वार दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को फार्महाउस की बाउंड्रीवॉल के किनारे की झाड़ियों के बीच दफना दिया। सिकरारा थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि भरसवां गांव निवासी मगना देवी ने जून 2024 में थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी नेहा (25) को गांव का पड़ोसी अरविंद बिंद व उसके परिजन साजिश के तहत मुंबई भगा ले गए। परिजनों ने नेहा की हत्या किए जाने की आशंका भी जताई थी। पुलिस स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई न होने पर परिजनों ने जिला न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने अरविंद बिंद सहित पांच लोगों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू की। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सिकरारा थानाध्यक्ष तेजबहादुर की देखरेख में पुलिस की टीम 22 अगस्त को मुंबई पहुंची। पुलिस टीम मुंबई के ठाणे जिले के डायघर थाना क्षेत्र स्थित नंदू शांता राम पाटिल के फार्महाउस पहुंची। वहां चौकीदार के रूप में काम कर रहे आरोपी अरविंद बिंद को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह उसी फार्महाउस में रहता है। उसके अलावा वहां अन्य कोई व्यक्ति आता-जाता नहीं था। फार्महाउस का मालिक कभी-कभार वहां आता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नेहा को भगाकर वह उसी फार्महाउस में रह रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामल में हत्या और हत्या का साक्ष्य मिटाने की धाराएं और बढ़ा दीं। कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस आरोपी को लेकर मुंबई से वापस लौट आई और उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed