फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Female accountant hanged herself to death at her parents' home

Mahoba News: महिला लेखपाल ने मायके में फंदा लगाकर दी जान

Thu, 27 Aug 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Female accountant hanged herself to death at her parents' home
फोटो 27 एमएएचपी 05 परिचय-दीपांती पांडेय (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
चरखारी (महोबा)। तहसील चरखारी क्षेत्र में तैनात महिला लेखपाल ने बुधवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। वर्तमान में वह मायके में रह रही थी और तैनाती स्थल भी वहीं था। घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। ससुराल व मायके पक्ष के लोगों ने अभी तक किसी पर कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला वासुदेव निवासी दीपांती पांडेय (32) की शादी 11 मार्च 2024 को महोबा शहर के हिंद टायर गली निवासी अनी तिवारी संग हुई थी। अनी विकास भवन में बाबू हैं जबकि दीपांती लेखपाल थीं। तैनाती तहसील चरखारी में होने के चलते वह पिता हरिकिशोर के यहां रहती थीं।
विज्ञापन

रात को दीपांती ने कमरे में पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगा लिया। भाई दीपांकर कमरे में पहुंचा तो बहन को फंदे पर लटकता देख उसकी होश उड़ गए। परिजन की मदद से उसे फंदे से नीचे उतार सीएचसी चरखारी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपांकर ने बताया कि घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ और न ही किसी तरह की कोई परेशानी थी। बहन ने यह कदम क्यों उठाया, यह किसी की समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर तहसीलदार डॉ. रामानंद मिश्रा ने जांच कर पंचनामा भरवाया। कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा का कहना है कि मायके व ससुराल पक्ष के लोगों ने कोई कारण नहीं बताया है। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed