फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth dies under suspicious circumstances; murder alleged.

Kannauj News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 27 Aug 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances; murder alleged.
मानीमऊ। गांव के बाहर गुरुवार को युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक के सिर पर गंंभीर चोट के निशान पाए गए। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के बलारपुर गांव निवासी नरेंद्र कटियार उर्फ कल्लू (35) घर से रात को खेतों की देखरेख के लिए निकला था। सुबह नागेश्वर मंदिर के पास नाले के निकट उसका शव मिलने से आसपास क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। युवक के सर में चोट के निशान दिखाई दिए। परिजन के अनुसार चार दिन पहले नरेंद्र गांव के ही युवक को मोबाइल चार्जर बेच रहा था। उसी दौरान लेनदेन को लेकर युवक से मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन

परिजन ने झगड़ा करने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर स्थित पान मसाला दुकानदार ने पुलिस को बताया कि नरेंद्र देर रात मसाला व सिगरेट लेने आया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी शिल्पा वर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर युवक की मौत के कारणों की सही जानकारी हो सकेगी। पुलिस प्रकरण की सघन जांच कर रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed