फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth injured in a flurry of knife blows.

Etah News: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक को किया घायल

Thu, 27 Aug 2026 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in a flurry of knife blows.
एटा। शिकोहाबाद रोड पर बुधवार देर रात मामूली विवाद में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। पेट, सीने और जांघ पर कई वार किए जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंंसी लेकर आए, यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हिंदू नगर निवासी बनवारी का बुधवार रात करीब 11:30 बजे फिरोजाबाद के सुरेरा बक्षीपुर निवासी पुष्पेंद्र से विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर पुष्पेंद्र ने चाकू निकालकर बनवारी पर हमला कर दिया। चाकू के कई वार लगने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया की आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस विवाद की असल वजह और घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed