फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man collapses on the road after suffering a heart attack; police personnel save his life by administering CPR.

Ghaziabad News: हृदयाघात से सड़क पर गिरा युवक, पुलिसकर्मियों ने सीपीआर देकर बचाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Young man collapses on the road after suffering a heart attack; police personnel save his life by administering CPR.
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में शास्त्रीनगर चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की जान बच गई। हृदयाघात के चलते सड़क पर बेहोश होकर गिरे व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने तत्काल सीपीआर दिया। समय रहते मिले उपचार से उसकी सांसें सामान्य हुईं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एडीसीपी यातायात वरुण कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे मुख्य आरक्षी निरंजन सिंह और आरक्षी अरुण कुमार शास्त्रीनगर चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति अचानक सड़क पर गिर गया। दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए मौके पर ही सीपीआर देना शुरू किया। कुछ देर बाद व्यक्ति की सांसें सामान्य हो गईं। पुलिसकर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान परिजनों ने उसकी पहचान अजय त्यागी निवासी अवंतिका कॉलोनी शास्त्रीनगर के रूप में की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed