{"_id":"6a90800c032146d53801c9fc","slug":"a-woman-set-herself-on-fire-due-to-domestic-trouble-and-was-referred-to-delhi-etah-news-c-163-1-eta1014-155680-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गृहक्लेश में महिला ने खुद को लगाई आग, दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गृहक्लेश में महिला ने खुद को लगाई आग, दिल्ली रेफर
विज्ञापन
एटा। गांव गोहटियाकलां में बुधवार देर रात गृहक्लेश के चलते एक महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। आग की लपटों के बीच महिला की चीख सुनकर परिजन दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए दिल्ली ले गए हैं।
जैथरा थाना क्षेत्र के गोहटियाकलां निवासी रुबीना को परिजन बुधवार रात गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। परिजन के मुताबिक घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद गुस्से में रुबीना ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और आग बुझाने के बाद उसे अस्पताल लेकर गए। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में गृहक्लेश के कारण महिला द्वारा यह कदम उठाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।