{"_id":"571e6a3b4f1c1b9327a91c77","slug":"four-cousins-dip-into-the-pool-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार चचेरे भाइयों की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार चचेरे भाइयों की तालाब में डूबकर मौत
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
चचेरे भाइयों की मौत पर रोते-बिलखते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवेशियों को पानी पिलाते वक्त पांच चचेरे भाई खेलते-खेलते तालाब के गहरे पानी में पहुंच गए। इनमें एक तो जैसे-तैसे बाहर निकल आया लेकिन चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। गांववालों ने तालाब में अवैध खनन को हादसे की वजह बताकर हंगामा किया और पुलिस को शव नहीं उठाने दिए। सपा जिलाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर इन्हें शांत किया। यह दर्दनाक हादसा सोमवार दोपहर औंग क्षेत्र के रहसूपुर गांव में हुआ।
विज्ञापन
रहसूपुर गांव के ननका का बेटा मुकेश (12), कल्लू का बेटा अरविंद (10), भुल्लन का बेटा अमित (11), धर्मपाल का बेटा पंकज उर्फ पुत्तीलाल (9) व सूरजपाल का बेटा गोलू (12) एक ही परिवार के हैं। सभी रिश्ते में चचेरे भाई हैं। सोमवार दोपहर पांचों भाई मवेशियों को पानी पिलाने के लिए गांव किनारे तालाब पर ले गए।
विज्ञापन
मवेशी पानी पीने लगे तो गर्मी से बेहाल बच्चे तालाब में उतर गए। खेलते-खेलते अमित गहराई में जाकर डूबने लगा। उसकी चीख पर मुकेश बचाने पहुंचा तो वह भी डूबने लगा। इसी तरह एक-दूसरे को बचाने में अरविंद और पंकज भी तालाब में डूब गए। गोलू किसी तरह तालाब से निकल आया और दौड़कर पास ही ईंट भट्ठे पर मौजदू पिता के पास पहुंचा।
विज्ञापन
गोलू से पूरा वाकया सुन सूरजपाल ग्रामीणों के साथ दौड़ कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद तालाब में डूबे चारों बच्चों के शव बाहर निकाले। इनके शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर बिंदकी सीओ आरके वर्मा व नायब तहसीलदार चार थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव कब्जे में लेेने की कोशिश की तो गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया चार से पांच फिट गहरे तालाब में एक पखवारे पहले मिट्टी की जमकर खुदाई की गई। इससे तालाब अब 20 फिट गहरा हो गया है।
इसी से चारों बच्चे तालाब में डूब गए। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने इनको शांत किया। इसके बाद पुुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ शिवमंगल सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिली तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।