फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   दो पक्षों के बीच पथराव से तनाव के हालात

दो पक्षों के बीच पथराव से तनाव के हालात

Mon, 23 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच पथराव से तनाव के हालात
जाफरगंज। दो पक्षों के बीच रविवार को मामूली वाद विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मारपीट के बाद पक्षों के बीच पथराव चालू हो गया। झगड़ा दो वर्गों के बीच होने से तनाव के हालात बने हैं। पुलिस की एक टीम मौके पर तैनात की गई है।
विज्ञापन



नरैचा गांव निवासी रामबली यादव दरवाजे पर बैठे थे। उनका कहना है कि तभी गांव के सलमान, शाबान निकले। दोनों ने घूरकर देखने का आरोप लगाया और टोका। इससे उनके बीच नोकझोंक चालू हो गई। मारपीट होने पर दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हुए। पथराव चालू हो गया। गांव में भगदड़ मच गई। कई लोग चुटहिल हो गए। 100 नंबर की
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने रामबली के भतीजे मान सिंह, गोलू, भान सिंह और दूसरे पक्ष के नसीमुद्दीन, सलमान, शाबान को मौके से पकड़ा। पुलिस पक्षों को थाने लेकर गई। एक दरोगा और दो सिपाही तैनात किए हैं। थानेदार चिंरजीव मोहन ने बताया कि मौके पर शांति है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे से मारपीट की है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच पथराव से तनाव के हालात
- पुलिस की एक टीम मौके पर मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed