फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   आरोपियों की दहशत में कारोबारी ने कैमरे लगवाए

आरोपियों की दहशत में कारोबारी ने कैमरे लगवाए

Sat, 01 Sep 2018 12:38 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की दहशत में कारोबारी ने कैमरे लगवाए
फतेहपुर। गोलीकांड के बाद फरार आरोपियों की दहशत में ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने खुद को कैमरे के सुरक्षा घेरे में ले लिया है। घर को चारों तरफ से सीसीटीवी कैमरों से लैस किया है। वहीं पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

शहर के अलीगंज निवासी असद हुसैन को मंगलवार रात बाइक से रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। उनका आरोप है कि पुरानी खुन्नस में रास्ते में सदफ अली, सनी वाल्मीकि समेत चार आरोपियों ने रोक कर फायर किया था। वारदात के तीसरे न कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। घटना से कारोबारी और उसका परिवार दहशत में है। कारोबारी को गुरुवार रात जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। उसने घर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे का बंदोबस्त कराया है। रिपोर्ट लेने जिला अस्पताल पहुंचे कारोबारी असद हुसैन ने बताया कि आरोपी सदफ अली के घर में दस दिन से तालाबंदी है। जिससे साफ है उसकी हत्या के लिए पहले योजना बनाई गई होगी। आरोपियों से दोबारा हमले व किसी षडय़ंत्र में फंसाने का डर है। इसी वजह से सीसीटीवी कै मरे लगवाए हैं। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के घरों में छापेमारी की गई है। आरोपियों की लोकेशन दिल्ली, मुंबई भागने की मिली है। आरोपियों को ट्रेस कर जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

अ-फालोअप

ट्रांसपोर्टर के हमलावरों का पता नहीं
पुलिस बोली, आरोपी दिल्ली, मुंबई भाग निकले
दस दिन पहले से मुख्य आरोपी के घर में तालाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
घर में धावा बोलकर की मारपीट
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जयरामनगर इलाके में एक घर में गुरुवार रात धावा बोलकर गृहस्वामी की पिटाई की गई। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। दो आरोपी नामजद समेत छह के खिलाफ दलित एक्ट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जोनिहा चौराहा जयरामनगर निवासी राजीव कुमार का आरोप है कि इलाके के त्रिलोचन, विकल्प ठाकुर समेत पांच छह लोगों ने घर में अचानक हमला किया। उसे कमरे से घसीटकर बाहर ले आए। जान से मारने की धमकी देकर पिटाई की। चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह ने बताया कि मारपीट छींटाकशी के विवाद में हुई है। उनके बीच पुरानी खुन्नस रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed