{"_id":"5a3ff0e24f1c1b96368b6828","slug":"5-lakh-rupees-from-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा बनकर बैंक से हड़पे पांच लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा बनकर बैंक से हड़पे पांच लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दीपक तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाचा की मौत के बाद उन्हें जिंदा दिखाकर भतीजे ने बैंक से पांच लाख रुपये हड़प लिए। परिवार को इसकी भनक लगी तो आपत्ति दाखिल की गई। पुलिस ने आरोपी को 11 महीने बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
गाजीपुर थाने के शाह कस्बा निवासी शिवनारायण तिवारी की पिछले साल जनवरी में मौत हो गई थी। घटना के कुछ दिनों बाद परिवार के लोग वरासत के काम से तहसील गए। खतौनी में जमीन बहुआ के सिंडीकेट बैंक में बंधक सुनकर उनके होश उड़ गए। बैंक में संपर्क किया तो परिवार के लोगों को मृतक शिवनारायण तिवारी के नाम पर जारी किसान क्रेडिट कार्ड से पांच लाख रुपये निकालने का पता चला।
विज्ञापन
क्रे डिट कार्ड के दस्तावेजों में फोटो भतीजे दीपक तिवारी की निकली। बैंक प्रबंधक सौरभ कुमार ने फर्जीवाड़ा कर रकम हड़पने की एफआईआर दर्ज कराई। विवेचक प्रभुनाथ यादव का कहना है कि विवेचना में आरोप सत्य पाए जाने पर आरोपी दीपक तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन