फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   वाहनों में लदे 93 मवेशी व तेरह लोग पकड़े गए

वाहनों में लदे 93 मवेशी व तेरह लोग पकड़े गए

Tue, 22 Jan 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
वाहनों में लदे 93 मवेशी व तेरह लोग पकड़े गए
फतेहपुर। नेशनल हाईवे व लिंक रोड पर रविवार रात अभियान चलाकर वाहनों में क्रूरता से भरे गए 93 मवेशी ट्रक व डीसीएम में पकड़े गए। चालक समेत कुल तेरह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


अल्लीपुर प्रतिनिधि के अनुसार मलवां पुलिस ने जीटीरोड पर ट्रक से 15 भैंस एवं 3 भैंसा बरामद किया। ट्रक चालक मोहम्मद नियाज निवासी नया भरगावा थाना रानीगंज बिहार, मोहम्मद अनस निवासी अटाला थाना खुल्दाबाद, मोहम्मद राशिद निवासी रोशनबाग थाना खुल्दाबाद प्रयागराज, फखरुद्दीन निवासी खुखनहा थाना झंझारपुर दरभंगा बिहार, मोहम्मद राशिद निवासी रोशनबाग थाना खुल्दाबाद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मलवां नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी पर पशु क्रूरा की धारा में कार्रवाई की जा रही है। चौडग़रा प्रतिनिधि के अनुसार चौकी इंचार्ज आरके यादव ने कानपुर की ओर जा रहे ट्रक को रोक कर 19 प्रतिबंधित मवेशी बरामद किए हैं। ट्रक खडा कर चालक और खलासी भाग निकले। बिंदकी प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई केशव वर्मा ने कांशीराम कालोनी के पास एक ट्रक में 19 भैंस व एक भैंसा पकड़ा। सभी मवेशी उन्नाव ले जाए जा रहे थे। शकील पुत्र शब्बीर अहमद निवासी गोविंदपुर सैनी जनपद कौशांबी, मोहम्मद फैज पुत्र हजामुउद्दीन निवासी खासमऊ थाना खागा, मोहम्मद मुमताज पुत्र मोहम्मद मैकू निवासी हथगाम को गिरफ्तार किया गया। खागा प्रतिनिधि के मुताबिक चौकी प्रभारी मझिलगांव सुरेंद्र पाल सिंह ने कटोघन चौराहे के पास एक ट्रक से


19 भैंस, दूसरे से 17 भैंस पकड़ा। चालक इबरार खान निवासी भवानीपुर प्रतापगढ़, शाहनूद खान निवासी कोहंदा प्रतापगढ़, चालक शमशाद हुसैन निवासी घुरमी प्रयागराज और नम्मन पुत्र गिरिजाशंकर निवासी श्रीपुर हंडिया प्रयागराज को गिरफ्तार किया है।

वाहनों में लदे 93 मवेशी पकड़े गए
- रविवार की रात चलाया गया अभियान, 13 लोग गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed