फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ससुराल में युवक ने लगाई फांसी

ससुराल में युवक ने लगाई फांसी

Thu, 28 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
ससुराल में युवक ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। ससुराल वालों से विवाद के बाद बुधवार को युवक की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खबर मिलने पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। ससुर फरार है। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी कन्हई लाल के बेटे अमित कुमार (28) की थरियांव थाना क्षेत्र के दिमंगलपुर गांव में ससुराल है। अमित किसी मोबाइल कंपनी में सेल्समैन था। उसकी पत्नी ममता एक माह से मायके में थी। अमित उसको लिवाने मंगलवार को ससुराल पहुंचा था।
विज्ञापन


ममता ने बताया कि उसने ससुराल जाने से मना कर दिया तो पिता रामसुमेर लोधी से पति का विवाद हो गया था। झगड़े के बाद पति अमित कुमार ने दूसरी मंजिल में लुंगी के फंदे से से फांसी लगा ली। उधर, सूचना पर अमित के भाई संतोष कुमार, पप्पू, अमृतलाल पहुंचे। अमृतलाल ने बताया कि उसके भाई के साथ एक साल पहले भी ससुराल वालों ने मारपीट की थी। उसके भाई की ससुर और उसकी पत्नी ने गला दबाकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित की मौत से मां संपतिया दो बहनों रूपा और सीमा देवी का रो-रो कर हाल बेहाल रहा। उसका एक दो साल का बच्चा सुमित है। एसओ बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed