फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   लखनऊ एयरपोर्ट गए परिवार के घर में हो गई चोरी

लखनऊ एयरपोर्ट गए परिवार के घर में हो गई चोरी

Thu, 10 Aug 2017 11:40 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट गए परिवार के  घर में हो गई चोरी
एक लाख के जेवर व नगदी चोरी
विज्ञापन


फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर डाकबंगले के पास गुरुवार की भोर ताला तोड़कर चोर एक घर से एक लाख की कीमत के जेवर व 50 हजार रुपये चुरा ले गए। परिवार के लोग भोर में तीन बजे घर में ताला लगाकर निकले थे। घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की है।



मोहल्ला निवासी इश्तियाक कार चालक हैं। इन्होंने अपने भाई का सऊदी अरब से नौकरी का वीजा मंगवाया था। भाई को भेजने के लिए यह परिवार के साथ कार से लखनऊ एयरपोर्ट बुधवार की भोर तीन बजे रवाना हुए थे। इनके पास सुबह करीब छह बजे पड़ोसी का फोन पहुंचा। पड़ोसी ने घर के बाहर गेट का ताला टूटा पड़े होने की खबर दी। परिवार के सदस्य करीब नौ बजे वापस आए। इन्होंने पुलिस को खबर दी। घर के अंदर कमरों में लगे ताले व अलमारी का लॉकर टूटा मिला। इश्तियाक ने बताया कि 50 हजार की नगदी और करीब एक लाख के जेवर चोरी हुए हैं। कोतवाल सुनील कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज इजहार अहमद मौके पर जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

- भोर में तीन बजे निकला था परिवार, छह बजे मिली सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed