फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पेटीएम हैक कर ईएमटी के 55 हजार उड़ाए

पेटीएम हैक कर ईएमटी के 55 हजार उड़ाए

Sat, 23 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
पेटीएम हैक कर ईएमटी के 55 हजार उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। एंबुलेंस-108 में तैनात ईएमटी को अपने साथी को कुछ घंटे के लिए मोबाइल देना महंगा पड़ गया। उसने पेटीएम एप हैक कर खाते से 55 हजार की रकम भाई के सहारे पार करा दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

इलाहाबाद के बहरिया थाना क्षेत्र के सरायगनी निवासी शिवकुमार साहू 108 एंबुलेंस सेवा में ईएमटी के पद पर तैनात हैं। उन्हाेंने बताया कि सात दिसंबर को कानपुर का साथी 102 एंबुलेंस का चालक किसी काम से जा रहा था। उसने अपने मोबाइल में टच गार्ड लगवाने के लिए उसे दिया था। करीब दो घंटे बाद उसने मोबाइल वापस दिया। इसके बाद मोबाइल का एक सिम का नंबर बंद हो गया।
विज्ञापन


उसी नंबर से बैंक और पेटीएम एकाउंट चालू था। वह 16 दिसंबर को खाते से रुपये निकालने पहुंचा। तब उसे पेटीएम के जरिये 55 हजार रुपये की रकम गायब होने का पता लगा। मोबाइल नंबर की जानकारी की तो पता चला आधार कार्ड डिटेल न होने के कारण कंपनी ने बंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक कानपुर बर्रा आठ का रहने वाला है। उसका भाई एक सिमकार्ड कंपनी का विक्रेता है। उसने ही मोबाइल नंबर बंद कराया और उसके बाद वही नंबर अपने मोबाइल पर चालू करके पेटीएम हैक कर उसकी रकम पार कर दी। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले को साइबर सेल भेजा गया है।

पेटीएम हैक कर ईएमटी के 55 हजार उड़ाए
दो घंटे के लिए मोबाइल साथी को दिया था
साथी का भाई सिमकार्ड कंपनी का सप्लायर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed