फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfd

Noida News: अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी पर थाने में दी शिकायत

Thu, 27 Aug 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
dfgfd
अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी पर थाने में दी शिकायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की शिकायत बिसरख कोतवाली में की है। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क सोसाइटी निवासी एक महिला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ ऐसी अमर्यादित भाषा स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से महिला के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला को अखिलेश यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का निवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed