फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Police Bust Interstate Smack Racket: 5 Arrested Including 2 Home Guards, Prohibition In-Charge Under

बिहार: स्मैक तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का हुआ भंडाफोड़, तीन तस्करों के साथ दो होमगार्ड गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 06:34 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 06:34 PM IST
सार

पूर्णिया में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर थाना और स्पेशल डीआईयू की टीम ने एनएच-57 से 406 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। स्मैक की खेप पास कराने के आरोप में दालकोला चेकपोस्ट के दो होमगार्ड जवान भी पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
Purnia Police Bust Interstate Smack Racket: 5 Arrested Including 2 Home Guards, Prohibition In-Charge Under
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई।

विस्तार

पूर्णिया जिले में मादक पदार्थों और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस और स्पेशल डीआईयू की संयुक्त टीम ने एनएच-57 पर रानीमाटी चौक के पास घेराबंदी कर 406 ग्राम स्मैक, 95 हजार रुपये नकद, एक पल्सर बाइक और तीन मोबाइल फोन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही तस्करों को संरक्षण देने और रिश्वत लेकर स्मैक की खेप पास कराने के आरोप में दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात दो होमगार्ड जवानों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

एनएच-57 पर वाहन जांच के दौरान पकड़े गए तीन तस्कर
मामले का विस्तृत ब्योरा देते हुए पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि 26 अगस्त की शाम सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि काले और लाल रंग की पल्सर बाइक (बीआर 11 बीआर 0173) से कुछ युवक स्मैक की बड़ी खेप लेकर उसे बेचने के लिए शीशाबाड़ी मवेशी हाट की ओर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अंचलाधिकारी अंशु कुमार की मौजूदगी में रानीमाटी चौक के पास नाकेबंदी कर वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस बल को देखकर भाग रहे बाइक सवार तीन युवकों को पीछा कर पकड़ लिया गया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान निशाल कुमार (20 वर्ष), सन्नी कुमार (19 वर्ष), दोनों निवासी रामबाग ड्राइवर टोला, सदर थाना, पूर्णिया, और सुभान शेख (20 वर्ष), निवासी भगवानपुर शेरूपाड़ा, थाना वैष्णवनगर, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान निशाल कुमार के पास से 206 ग्राम, सुभान शेख के पास से 100 ग्राम और सन्नी कुमार के पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद की गई। सुभान के पास से 40 हजार रुपये नकद भी मिले। इसके अलावा बाइक की सीट के नीचे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पूछताछ में अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा
गहन पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी निशाल कुमार ने पुलिस के समक्ष कथित अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया। उसने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक निवासी हबीबुल्ला शेख और उसका भांजा मुख्तबीर शेख वहां से स्मैक की सप्लाई करते हैं।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि स्मैक की खेप को बिहार की सीमा में सुरक्षित प्रवेश कराने के लिए दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात तीन होमगार्ड जवान मदद करते थे। इनके नाम आकाश कुमार उरांव (निवासी बेलतरी, जानकीनगर, पूर्णिया), ब्रजकिशोर कुमार (निवासी सीतामढ़ी) और राज किशोर कुमार (निवासी टीकापट्टी, पूर्णिया) बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, तस्करों ने खेप को पास कराने के एवज में होमगार्ड जवानों को 70 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होमगार्ड जवान आकाश कुमार उरांव के पास से 55 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार: राखी पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा तोहफा, बिहार में महिला विश्वविद्यालय बनेगा; पीएम सूर्य घर किसे?

दो होमगार्ड जवान गिरफ्तार, तीसरे की भूमिका की जांच
 एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि स्मैक और नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए स्पेशल डीआईयू टीम का गठन किया गया है। टीम को आवश्यक संसाधन और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि स्मैक की खेप मालदा के कालियाचक से बिहार लाई जा रही थी।

दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात तीन होमगार्ड जवानों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से स्मैक की खेप पास कराने के एवज में वसूले गए 55 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

एसएसपी ने कहा कि चाहे थाना हो, मद्य निषेध विभाग हो या कोई अन्य एजेंसी, संलिप्तता पाए जाने पर किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। दालकोला चौकी के मद्य निषेध विभाग के प्रभारी की भूमिका को भी एफआईआर में अंकित किया गया है। जांच में संलिप्तता की पुष्टि होने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले में सदर थाना कांड संख्या 418/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब मालदा के मुख्य स्मैक सप्लायरों और फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed