फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four people, including a female student, were injured in a collision between two motorcycles; one has been referred to Meerut in critical condition.

Meerut News: दो बाइकों की भिड़ंत में छात्रा समेत चार घायल, एक गंभीर मेरठ रेफर

Thu, 27 Aug 2026 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Four people, including a female student, were injured in a collision between two motorcycles; one has been referred to Meerut in critical condition.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मेरठ मार्ग पर स्थित बड़ा महादेव मंदिर के समीप बृहस्पतिवार शाम के समय दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों सहित सड़क किनारे से गुजर रही एक छात्रा भी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरसवा दौराला निवासी वंश और अंश बाइक द्वारा मवाना की ओर से अपने घर दौराला लौट रहे थे। जैसे ही वे बड़ा महादेव मंदिर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर रहदरा परीक्षितगढ़ निवासी मोंटी सवार था। वह मेरठ की ओर से मवाना जा रहा था। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान वहां से पैदल गुजर रही कुड़ी कमालपुर निवासी छात्रा शीतल भी अनियंत्रित बाइकों की चपेट में आ गई, जिससे वह भी घायल हो गई।
विज्ञापन

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जबकि स्वजनों और ग्रामीणों ने घायल छात्रा शीतल को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मोंटी की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं वंश और अंश का सीएचसी में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर थाने में नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल।
फलावदा। मवाना-फलावदा मार्ग पर दक्ष फार्म हाउस के सामने बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी आमिर बाइक से मवाना स्थित अपनी ससुराल गया था। बताया गया कि वह बृहस्पतिवार को बाइक से वापस लौट रहा था। आमिर जैसे ही फलावदा-मवाना मार्ग पर दक्ष फार्म हाउस के सामने पहुंचा, तभी सामने की ओर से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आमिर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया।

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed