फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attempt to misdeed with woman by entering the house, assault

Fatehpur: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास व मारपीट, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 19 Feb 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 19 Feb 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Attempt to misdeed with woman by entering the house, assault
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में जमीन के विवाद के चलते महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धाता थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि उसके खेत में घर बनाकर रहती है।
विज्ञापन


खेत के आगे खेल मैदान है। गांव के दबंग आल्हा, वीर सिंह, ज्ञान सिंह, छिटानी और सुनील ने मैदान में मवेशी बांधकर उसका रास्ता बंद कर रखा है। इसका विरोध करने पर दो सितंबर 2022 की सुबह उससे गालीगलौज की। उसने यूपी 112 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस उन्हें थाने ले गई।
विज्ञापन


वे लोग शाम को थाने से लौटकर आने के बाद लाठी-डंडे और तमंचा लेकर उसके घर में घुस आए। उसे गाली गलौज की और थाने में 10 हजार रुपये देकर छूटने की बात कही। उसके साथ आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। वह लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसकी थाने में सुनवाई नहीं हुई। तब कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed