{"_id":"6aa2f8302eb9488bb705872b","slug":"farmers-motivated-to-achieve-higher-profits-through-horticultural-farming-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-162142-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: औद्यानिक खेती से अधिक लाभ के लिए किसानों को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: औद्यानिक खेती से अधिक लाभ के लिए किसानों को किया प्रेरित
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को सीडीओ की अध्यक्षता में उद्यानिक कृषक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें किसानों को औद्यानिक खेती अपनाकर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
सीडीओ पवन कुमार मीना ने उद्यानिक फसलों की क्लस्टर में खेती, सूक्ष्म सिंचाई, जैविक खेती और संरक्षित खेती को बढ़ावा देने का उद्देश्य बताया। उन्होंने किसानों को पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां लगाने के लिए भी प्रेरित किया।
सीडीओ ने कहा कि उद्यानिक खेती से पारंपरिक खेती की अपेक्षा अधिक लाभ मिल सकता है। जिला उद्यान अधिकारी रमेश पाठक ने विभागीय योजनाओं और आलू पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। किसान संतलाल गौर्या ने स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च और मशरूम की खेती के अनुभव साझा किए। किसान राहुल दुबे ने मिनी स्प्रिंकलर से आलू की अधिक पैदावार की जानकारी दी।