{"_id":"6aa2f7ea87d94693ab09bd26","slug":"approach-road-to-the-sasur-khaderi-river-bridge-collapsed-due-to-floods-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-162134-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाढ़ में धंस गया ससुर खदेरी नदी के पुल का एप्रोच मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाढ़ में धंस गया ससुर खदेरी नदी के पुल का एप्रोच मार्ग
विज्ञापन
फोटो-04-किशनपुर क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी पुल का धंसा एप्रोच मार्ग। संवाद
किशनपुर। एक सप्ताह तक हुई जोरदार बारिश के बाद ससुर खदेरी नदी उफना गई। इससे इटोलीपुर-ब्योटी के बीच नदी पर बने पुल के दोनों तरफ का एप्रोच मार्ग करीब छह इंच नीचे बैठ गया है। सड़क से पुल पर वाहन चढ़ाने में चालकों को परेशानी हो रही है।
बारिश के दौरान नदी का पानी सड़क तक पहुंच गया था। इससे डामर सड़क की गिट्टियां उखड़ गईं और पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग धंस गया। स्कूली बस भी गांव तक नहीं पहुंच पा रही थी। ग्रामीणों ने पुल के दोनों तरफ मिट्टी डालकर रास्ता समतल किया, जिसके बाद बसों का आवागमन शुरू हो सका।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने पिछले वर्ष करोड़ों रुपये से ससुर खदेरी नदी पर इटोलीपुर-ब्योटी के मध्य पक्का पुल और डामर सड़क का निर्माण कराया था। इस बार बारिश में नदी में बाढ़ आने से इटोलीपुर गांव तक पानी भर गया था।
विज्ञापन
इससे सड़क को भी नुकसान पहुंचा है। एई प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। बारिश थमने के बाद धंसी सड़क और एप्रोच मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।