{"_id":"6aa2f81525e2e5949d00b2e3","slug":"bus-stand-ready-for-four-months-now-awaiting-commencement-of-operations-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-162137-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चार माह से बस स्टैंड तैयार, अब संचालन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चार माह से बस स्टैंड तैयार, अब संचालन का इंतजार
विज्ञापन
फोटो-05-बिंदकी के गांधी चौराहे पर रोडवेज बस खड़ी होने से लगा जाम। संवाद
बिंदकी। महरहा रोड पर 2.82 करोड़ से बना रोडवेज बस स्टैंड चार माह पहले तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक बसों का संचालन शुरू नहीं किया गया है। यात्री आज भी गांधी चौराहे पर सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं।
रोडवेज बसों के चालक गांधी चौराहे पर ही बसें रोककर सवारियां भरते हैं और आगे रवाना हो जाते हैं। इससे यात्रियों को बारिश और धूप में खुले आसमान के नीचे बस का इंतजार करना पड़ता है। चौराहे पर बसें खड़ी होने से यातायात भी प्रभावित होता है।
सवारियां भरने के दौरान बसों के पीछे वाहनों की कतार लग जाती है, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती है। यात्रियों का कहना है कि बस स्टैंड बनकर तैयार होने के बावजूद उसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जाएगी। बसों का संचालन बस स्टैंड के अंदर से ही कराया जाएगा।