फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   45 minutes to get the registration slip, three hours of waiting for treatment.

Fatehpur News: पर्चा बनवाने में 45 मिनट, इलाज के लिए तीन घंटे इंतजार

Sun, 23 Aug 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
45 minutes to get the registration slip, three hours of waiting for treatment.
फोटो-40- मरीजों से भरा मेडिकल कॉलेज। संवाद - फोटो : सांकेतिक
अल्लीपुर। बदलते मौसम के साथ मेडिकल कॉलेज में बुखार, वायरल और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। रोजाना 1000 से अधिक मरीज ओपीडी पहुंच रहे हैं। शनिवार को 960 मरीजों ने ओपीडी में उपचार कराया।
विज्ञापन

मरीजों की बढ़ती संख्या का असर रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने तक दिखाई दे रहा है। पर्चा बनवाने में करीब 45 मिनट और इलाज के लिए तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से ही ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइन लगने लगती है। रजिस्ट्रेशन, जांच, कैश काउंटर और फार्मेसी पर भी लंबी कतारें लगी रहती हैं। खागा से आईं ऊषा देवी ने बताया कि बेटे को 104 डिग्री बुखार है। सुबह आठ बजे से लाइन में लगे हैं लेकिन अभी डॉक्टर को दिखाने का नंबर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. डॉ. आरके मौर्य ने बताया कि मेडिसिन और बाल रोग वार्ड में अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं। इमरजेंसी में स्ट्रेचर की संख्या भी बढ़ाई गई है। ओपीडी और इमरजेंसी में डॉक्टरों की ड्यूटी दो शिफ्ट में की गई है। नर्सिंग स्टाफ भी बढ़ाया गया है।
उन्होंने बताया कि बुखार, उल्टी-दस्त और प्लेटलेट्स बढ़ाने वाली दवाओं का पर्याप्त स्टॉक है। डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की जांच 24 घंटे की जा रही है। भीड़ के कारण मरीजों को असुविधा हो रही है लेकिन किसी को बिना इलाज लौटाया नहीं जाएगा।


बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन ने बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में 110 बीमार बच्चे आ रहे हैं। बच्चों को उबला पानी और ओआरएस दें। स्वयं से एंटीबायोटिक न दें। कूलर का पानी भी रोज बदलते रहें ताकि मच्छर न पनपने पाएं।

फोटो-40- मरीजों से भरा मेडिकल कॉलेज। संवाद

फोटो-40- मरीजों से भरा मेडिकल कॉलेज। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed