फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Demand for raw coconuts rises during Ganesh Mahotsav; prices reach up to 50.

Fatehpur News: गणेश महोत्सव में कच्चे नारियल की बढ़ी मांग, दाम 50 रुपये तक पहुंचे

Sun, 20 Sep 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Demand for raw coconuts rises during Ganesh Mahotsav; prices reach up to 50.
फोटो- 42-चौक बाजार ​स्थित फल की दुकान में रखा नारियल। संवाद
फतेहपुर। गणेश महोत्सव के चलते कच्चे नारियल की मांग बढ़ने से इसके दाम में इजाफा हो गया है। आम दिनों में 35 से 40 रुपये में बिकने वाला कच्चा नारियल अब 50 रुपये तक पहुंच गया है। दुकानदार साइज के अनुसार इसकी कीमत तय कर बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों के मुताबिक, गणेश महोत्सव में पूजन और प्रसाद के लिए बड़ी संख्या में लोग कच्चे नारियल की खरीदारी कर रहे हैं। मांग बढ़ने के साथ आवक कम होने से कीमतों में करीब 10 से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। शहर के बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानों के अलावा फल विक्रेताओं के यहां भी कच्चे नारियल की मांग बनी हुई है।
विज्ञापन

दुकानदार रामसेवक और गिरधारी ने बताया कि सामान्य दिनों में ठेलिया वाले ही कच्चे नारियल की अधिक खरीदारी करते थे। इस समय जगह-जगह गणेश महोत्सव के कार्यक्रम हो रहे हैं। पूजा-अर्चना और प्रसाद के लिए लोग नारियल खरीद रहे हैं, जिससे इसकी मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में आवक में सुधार नहीं हुआ तो नवरात्र में कच्चे नारियल के दाम और बढ़ सकते हैं। आवक बढ़ने पर कीमत में कुछ कमी संभव है, लेकिन फिलहाल 50 रुपये से कम दाम पर नारियल मिलने की संभावना कम है।

फोटो- 42-चौक बाजार स्थित फल की दुकान में रखा नारियल। संवाद

फोटो- 42-चौक बाजार स्थित फल की दुकान में रखा नारियल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed