{"_id":"6aaedaaefba2b525cc0aeef4","slug":"health-department-team-reaches-affected-villages-following-three-deaths-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-162801-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीन मौतों के बाद प्रभावित गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीन मौतों के बाद प्रभावित गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
फोटो-24- रामनगर गांव में जांच करते सीएमओ। संवाद
असोथर। क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों से तीन लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। शनिवार को सीएमओ डॉ. यूबी सिंह ने जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. केके सिंह और डॉ. अब्दुल्ला के साथ प्रभावित गांवों का दौरा कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीएमओ रामनगर कौहन पहुंचकर दिवंगत साजन उर्फ जिगर के परिजन से मिले और बीमारी व मौत के संबंध में जानकारी ली। मौके पर पीएचसी असोथर की टीम सर्वे और उपचार में जुटी थी।
स्वास्थ्य टीम ने 27 लोगों की स्लाइड बनाई और 50 लोगों को दवाएं वितरित कीं। नगर पंचायत असोथर के महदेवन टोला में विशेष सफाई अभियान चलाकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। यहां बुखार से पीड़ित 24 मरीजों की स्लाइड बनाई गई, जबकि छह मरीजों के नमूने जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे गए।
विज्ञापन
70 लोगों को दवाएं दी गईं। ग्राम पंचायत कौंडर में 16 लोगों की जांच कर 95 मरीजों को दवाएं वितरित की गईं। जमलामऊ में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ 10 लोगों की स्लाइड बनाई गई।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने रामनगर कौहन, असोथर और कौंडर में तैनात स्वास्थ्य टीमों के कार्यों की समीक्षा की। लापरवाही मिलने पर उन्होंने पीएचसी प्रभारी डॉ. शैलेश कुमार वर्मा पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। असोथर टीम में डॉ. शैलेश कुमार वर्मा, बीसीपीएम धर्मवीर, एलटी कमलेश कुमार और स्टाफ नर्स मीनू गुप्ता शामिल रहे।
कौंडर में कैंसर से मौतों की जांच की मांग
ग्राम पंचायत कौंडर के समाजसेवी दिलीप सिंह ने दो सप्ताह पहले विधायक विकास गुप्ता को पत्र सौंपकर गांव में पांच वर्षों के दौरान कैंसर से हुई 22 मौतों की जांच कराने की मांग की थी। क्षेत्र में लगातार बीमारी और मौतों के मामलों के बाद ग्रामीणों की इस मामले में स्वास्थ्य विभाग से जांच की उम्मीद बढ़ी है।