फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Apply for the National Scholarship Examination by the 29th.

Fatehpur News: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए अब 29 तक आवेदन करें

Sun, 20 Sep 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Apply for the National Scholarship Examination by the 29th.
फतेहपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 से बढ़ाकर 29 सितंबर कर दी गई है। परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर एक नवंबर को होगी। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। तिथि बढ़ने से विद्यार्थियों को 13 दिन अतिरिक्त मिले हैं, जबकि परीक्षा की निर्धारित तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा में कक्षा आठ में अध्ययनरत विद्यार्थी ही शामिल हो सकेंगे। इसके लिए शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को न्यूनतम अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी गई है। राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय विद्यालय और निजी विद्यालयों के विद्यार्थी योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। आवेदन के दौरान अभिभावक का आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, एससी, एसटी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed