फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jayarampur and Kishanpur teams displayed their prowess in Kabaddi.

Fatehpur News: कबड्डी में जयरामपुर और किशनपुर की टीमों ने दिखाया दम

Sun, 20 Sep 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Jayarampur and Kishanpur teams displayed their prowess in Kabaddi.
फोटो-15- धाता के चौधरी शिव सहाय सिंह इंटर कॉलेज जयरामपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रत
धाता। चौधरी शिव सहाय सिंह इंटर कॉलेज जयरामपुर के खेल मैदान में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जयरामपुर, गुरगौला, किशनपुर, खखरेरू और विजयीपुर समेत कई विद्यालयों की अंडर-19 व अंडर-17 बालक-बालिका टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में चौधरी शिव सहाय सिंह इंटर कॉलेज जयरामपुर ने सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर को 38-31 अंकों से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग में सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर ने जयरामपुर की टीम को 45-29 अंकों से पराजित कर विजेता का खिताब जीता। सीनियर बालिका वर्ग में भी सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर ने जयरामपुर को कड़े मुकाबले में 33-32 अंकों से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने की। खेल प्रभारी अनिल कुमार शुक्ला और पुष्पराज सिंह ने व्यवस्थाएं संभालीं। निर्णायक की भूमिका सुनील कुमार ने निभाई, जबकि जय सिंह ने सहायक के रूप में सहयोग किया। अखिलेश नारायण मिश्रा ने कमेंट्री की। तहसील स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन में बृजेश कुमार पांडेय, ध्यान सिंह, पुष्पराज सिंह, पवन कुमार, नवनेश अग्रहरि, कमल सिंह और अखिलेश कुमार तिवारी ने सहयोग किया।

फोटो-15- धाता के चौधरी शिव सहाय सिंह इंटर कॉलेज जयरामपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रत

फोटो-15- धाता के चौधरी शिव सहाय सिंह इंटर कॉलेज जयरामपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed