फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन व जिला प्रशासन में ठनी

राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन व जिला प्रशासन में ठनी

Tue, 15 Jan 2019 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन व जिला प्रशासन में ठनी
फतेहपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) के प्रबंधन व जिला प्रशासन के बीच ठन गई है। जिला प्रशासन ने लगातार हो रही हीलाहवाली को देख कड़ा रुख अपना लिया। उधर, एनएचएआई प्रबंधन ने जिला प्रशासन के डायवर्जन से प्रतिदिन लाखों रुपये के नुकसान का हवाला देते हुए उसे मानने से इंकार कर दिया है। दरअसल मौहार हादसे के बाद यह मामला उभरकर सामने आया है।
विज्ञापन



बता दें कि कुंभ मेले की तैयारियों और नेेशनल हाईवे पर व्यवस्था बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पिछले दिनों एक बैठक की गई थी। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि उस बैठक में एनएचएआई के लोग भी आए थे। यह तय हुआ था कि कुंभ के लिए कानपुर से प्रयागराज का यह मुख्य मार्ग है। इस वजह से डायवर्जन भी होना
विज्ञापन


है। हाईवे पर इसके लिए जगह-जगह संकेतक लगाए जाएं। बैठक में सब ठीक रहा लेकिन अभी कुछ दिन पहले एनएचएआई की ओर से एक पत्र आया जिसमें डायवर्जन संकेतक की बात तो दूर यह कहा गया कि जिला प्रशासन के डायवर्जन को वह नहीं मान सकते। इस डायवर्जन से उन्हें प्रतिदिन का लाखों रुपये का नुकसान हो जाएगा। वह
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे नहीं मानेंगे। पत्र आने के बाद जिला प्रशासन विचार ही कर रहा था कि मौहार हादसा हो गया। इसके बाद डीएम ने रूट डायवर्जन मानने में हीलाहवाली, अवैैध कट होने के बावजूद उसे संज्ञान में न लेकर लोगों की जान जोखिम में डालने का हवाला देकर एसपी राहुल राज से जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। इधर, एसपी राहुल राज का कहना है कि वह भी इस बैठक में थे, तय भी हुआ था लेकिन एनएचएआई ने डायवर्जन से नुकसान की बात कह पूरी व्यवस्था को दिक्कत पैदा कर दी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन व जिला प्रशासन में ठनी
- मौहार बस हादसे के बाद उछला मामला
- एनएचएआई ने प्रशासन के रूट डायवर्जन को नकारा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed