फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four children were burnt while collecting and burning firecracker gunpowder.

Fatehpur News: आतिशबाजी का बारूद इकट्ठा कर जलाने में चार बच्चे झुलसे

Sat, 05 Sep 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Four children were burnt while collecting and burning firecracker gunpowder.
बिंदकी। जन्माष्टमी पर फोड़ी गई आतिशबाजी का बचा बारूद इकट्ठा कर चार बच्चों ने उसमें आग लगा दी। बारूद में विस्फोट होने से चारों बच्चे झुलस गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव निवासी नरेंद्र के पुत्र अंकित (10), अर्पित (8) और पुत्री मोहिनी (6) शनिवार रात आठ बजे पड़ोसी विनोद के पुत्र कल्लू (11) के साथ खेल रहे थे। तभी बच्चों ने जन्माष्टमी पर की गई आतिशबाजी का बारूद इकट्ठा किया और उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन

बच्चे बारूद को चारों ओर से घेरकर बैठे थे। आग लगाते ही अंकित, अर्पित, मोहिनी और कल्लू झुलस गए। परिजन सभी बच्चों को सीएचसी बिंदकी ले गए। डॉक्टर ने अंकित, अर्पित और कल्लू की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मोहिनी का उपचार सीएचसी में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed