फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jai Shri Ram's slogans echoed in the Dharma Dhwaja Yatra

Fatehpur News: धर्म ध्वजा यात्रा में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Sat, 05 Sep 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram's slogans echoed in the Dharma Dhwaja Yatra
फोटो-42-धर्म ध्वजा यात्रा में निकाली गई झांकी। संवाद
अल्लीपुर। धर्म ध्वजा यात्रा शनिवार को कई ग्रामों और कस्बों से होकर मलवां फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे पहुंची। ग्रामीण क्षेत्रों से डीजे, श्रीराम दरबार, राधा-कृष्ण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां यात्रा में शामिल रहीं।
विज्ञापन

अभयपुर से निकली यात्रा पहले चौडगरा कस्बे पहुंची, जहां अन्य यात्राओं के साथ शामिल होकर मलवां के लिए रवाना हुई। मौहार, मुरादीपुर और रेवाड़ी कस्बा क्षेत्रों में यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विहिप के कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए। युवा हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। चक्की, सौंरा, कुंवरपुर और अमौरा से आईं झांकियां भी मलवां पहुंचीं। कार्यक्रम में रायबरेली से आए लोक गायकों ने वीर रस में आल्हा प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर पुलिस बल के साथ दो प्लाटून पीएसी और दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात रहीं। निगरानी के लिए पुलिसकर्मी आसपास की छतों पर भी तैनात किए गए थे।

इस दौरान आयोजक चंद्रभान यादव, अध्यक्ष आचार्य अजीत राज प्रखंड, मंडलेश्वर जितेंद्र दास, विश्व हिंदू परिषद के संतोष, अनिल गौतम, धीरू यादव, सरवन सिंह, धीरज सिंह यादव, रमनजीत सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो-42-धर्म ध्वजा यात्रा में निकाली गई झांकी। संवाद

फोटो-42-धर्म ध्वजा यात्रा में निकाली गई झांकी। संवाद

फोटो-42-धर्म ध्वजा यात्रा में निकाली गई झांकी। संवाद

फोटो-42-धर्म ध्वजा यात्रा में निकाली गई झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed