{"_id":"6a9c626a604c22ee440da444","slug":"11000-volt-poles-and-lines-have-been-broken-for-25-days-leaving-seven-tube-wells-without-power-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-161804-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 25 दिनों से टूटे 11 हजार वोल्ट के खंभे-लाइन, सात नलकूपों की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 25 दिनों से टूटे 11 हजार वोल्ट के खंभे-लाइन, सात नलकूपों की बिजली ठप
विज्ञापन
फोटो-36- टूटे पड़े 11 हजार के लाइन पोल। संवाद
फतेहपुर। खागा उपकेंद्र से आने वाली 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन और खंभे पहलवाहर-टेसाही गांव के बीच पुरवा हार में करीब 25 दिनों से टूटे हैं। इससे किसानों के सात नलकूपों की बिजली आपूर्ति बाधित है। किसान सिंचाई को लेकर परेशान हैं और उनकी फसल प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है।
किसानों ने लाइनमैन और बिजली विभाग से लगातार शिकायत की है लेकिन 25 दिन बाद भी पोल ठीक नहीं हुए। धर्मपाल सिंह, भोला पासवान, रामआसारे, विपिन मौर्य और धर्मेंद्र सहित कई किसानों के नलकूप बंद पड़े हैं।
किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द पोल दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। जेई आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति को पहले प्राथमिकता दी जा रही है। नलकूपों की बिजली आपूर्ति फिलहाल प्राथमिकता में नहीं है।