फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Radhakrishna Temple ashtadhatu statues stolen in broad daylight

दिनदहाड़े राधाकृष्ण मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

Mon, 06 Feb 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 06 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Radhakrishna Temple ashtadhatu statues stolen in broad daylight
चोरी
सोमवार को दिनदहाड़े राधाकृष्ण मंदिर से चोर अष्टधातु की चार मूर्तियां चोरी कर ले गए। वारदात की सूचना पर पहुंची डॉग स्क्वाएड की टीम ने जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आसपास मोहल्ले वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुजारी ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मूर्तियों की धातु को लेकर पुजारी व पुलिस के बयानों में विरोधाभास है। कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला गोलाकोहना में प्राचीन राधाकृष्ण का मंदिर है। इस मंदिर में पुजारी गोपालजी मंदिर के ऊपरी हिस्से में रहते हैं।
विज्ञापन


मंदिर में अष्टधातु की तीन मूर्तियां भगवान लड्डूगोपाल और एक मूर्ति भगवान बावन की लगी थी। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे पुजारी ने मंदिर में भोग लगाया। इसके बाद वह ऊपरी मंजिल पर हो रहे काम को देखने के लिए चले गए। इसी बीच चोर मंदिर में घुसे और तीन लड्डू गोपाल और एक भगवान बावन की चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद जब पुजारी नीचे उतार कर आए तो वहां पर मुकुट जमीन पर पड़े हुए थे। मूर्तियां गायब थी। यह देखकर पुजारी के होश उड़ गए। देखते ही देखते वहां पर मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई। इस की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वाएड और फोरेंसिक की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।

हालांकि कोई सुराग नहीं मिला। पुजारी का कहना था कि यह मूर्तियां वर्षों पुरानी है। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश दिखाई दिया। लोगों का कहना था कि जल्द घटना का खुलासा नहीं किया तो वह लोग इसको लेकर आंदोलन करेंगे।



कोतवाल अनूप कुमार निगम का कहना है कि मूर्तियां पीतल की बताई गई हैं। पता करा रहे हैं कि इनकी कीमत कितनी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों का जल्द पता लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed