फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lawyer kidnapped , released after six hours

वकील का अपहरण, छह घंटे बाद छोड़ा

Wed, 24 Jun 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 24 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lawyer kidnapped , released after six hours
खेत से वकील का अपहरण होने से गांव में सनसनी फैल गई। नौ घंटे बाद अपहरण
विज्ञापन
करने वाले वकील को वापस छोड़ कर चले गए। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता किसी दूसरे का अपहरण करने आए थे। धोखे से वकील को ले गए थे। गलती का अहसास होने पर छोड़ गए। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

गांव रमापुर जसू निवासी वकील रामरतन मंगलवार की रात करीब नौ बजे खेत पर गए थे। यहां तीन बदमाश मुंह पर कपड़ा बांध कर आए। इन्होंने तमंचे के बल पर वकील का अपहरण कर लिया। इसकी जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। परिवार के लोगोें की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। अपहरण को लेकर पुलिस

रात भर परेशान रही। रात के अंतिम पहर करीब तीन बजे वकील सुरक्षित घर पहुंच गए। उनके लौटने की जानकारी पर पुलिस घर आई। वकील से घटना की जानकारी ली। वकील रामरतन ने बताया कि खेत पर उसके पीछे से तीन लोग आए। इन्हाेंने तमंचा लगा दिया। बदमाशों के कहने पर वह उनके साथ चल दिया। सड़क के मोड़ के पास सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी खड़ी थी।

इसमेें दो लोग पहले से बैठे थे। इसी में उसको भी बैठा लिया गया। करीब 10 किलोमीटर चलने के बाद एक खेत के पास
बदमाशों ने गाड़ी रोकी। खेत मेें तीन चार लोग थे। इन लोगों ने उसको देखा और नाम पता पूछा। अपना और पिता का नाम बताने पर बदमाशों ने गलत व्यक्ति का अपहरण होने की आशंका जताई और करीब तीन बजे रमापुर व छछौनापुर मार्ग

पर छोड़कर चले गए। मोबाइल भी वापस कर दिया। मोबाइल से उन्होंने अपने परिवार के लोगों को जानकारी दी। परिवार के
लोग मौके पर पहुंचे और उनको घर लेकर आए। बताया कि बदमाश किसी और का अपहरण करने आए थे। गलती से उन्हें ले गए। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव का कहना है कि अपहरण की घटना संदिग्ध है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed