फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   खाद की कालाबाजारी में दो समितियां व छह दुकानें निलिंबित

खाद की कालाबाजारी में दो समितियां व छह दुकानें निलिंबित

Fri, 04 Jan 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
खाद की कालाबाजारी में दो समितियां व छह दुकानें निलिंबित
फर्रुखाबाद। खाद की किल्लत होने से दुकानदारों ने कालाबाजारी शुरू कर दी है। इसी को देखते हुए बुधवार को जिला कृषि अधिकारी डा. राकेश कुमार सिंह ने खाद की दुकानों की जांच की। दो सहकारी समितियों व छह दुकानों मे अनियमितताएं पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को जिले भर में अभियान चला कर खाद की दुकानों की जांच की। इस दौरान उन्हें आठ दुकानों में अनियमितता मिली। सबसे पहले वह शमसाबाद विकास खंड के गांव भकुसी स्थित बालाजी खाद भंडार पहुंचे। वहां पर उन्हें स्टाक बिक्री रजिस्टर पर सूचनाएं अंकित नहीं मिलीं। मौके पर महज 58 बोरी खाद थी, जबकि पीओएस मशीन के अनुसार दुकान में 238 बोरी खाद होनी चाहिए थी। उन्होंने दुकानदार को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कंपिल के सत्यम खाद भंडार पर जांच की। 295 रुपये की यूरिया की बोरी 350 रुपये में बेची जा रही थी। इस पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। साथ ही बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कायमगंज के कृष्णा फर्टिलाइजर पर 320 रुपये की दर से यूरिया की बिक्री की जा रही थी। इसके अलावा अनूप खाद भंडार मंझना, अर्जुन खाद भंडार भटमई रौकरी में पीओएस मशीन से बिक्री नहीं की जा रही थी। किसान खाद भंडार शमासबाद में खाद 330 रुपये में दी जा रही थी। बिक्री रसीद भी नहीं दी जा रही थी।

साधन सहकारी समिति पिपर गांव में पीओएस मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। इसी तरह साधन सहकारी समिति बिहार में किसानों को 310 रुपये में यूरिया दी जा रही थी। साथ ही पीओएस मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था।


जिला कृषि अधिकारी ने इन सभी के खाद बिक्री के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। दुकानदारों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। संतोषजनक जवाब न होने पर सभी पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed