Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Operation Trishul Crackdown intensify drug traffickers and arms dealers mobile and WhatsApp numbers released

ऑपरेशन त्रिशूल: नशे के सौदागरों और असलहा कारोबारियों पर कसेगा शिकंजा, मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर जारी; सख्ती

Fri, 06 Nov 2026 05:48 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 06 Nov 2026 05:48 PM IST
सार

नशे के सौदागरों और अवैध असलहा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिशूल शुरू किया है। ‘नजर आपकी, कार्रवाई हमारी’ अभियान के तहत पुलिस ने मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। लोग फोटो, वीडियो और लोकेशन भेजकर शिकायत कर सकेंगे। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने लोगों से अवैध गतिविधियों की जानकारी साझा करने की अपील की है।

विज्ञापन
Operation Trishul Crackdown intensify drug traffickers and arms dealers mobile and WhatsApp numbers released
आजमगढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिशूल से निगरानी होगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार और अवैध असलहों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन त्रिशूल शुरू किया है। इसके तहत सामुदायिक आसूचना तंत्र विकसित किया गया है। ‘नजर आपकी, कार्रवाई हमारी’ के नारे के साथ पुलिस ने आमजन से नशे के सौदागरों, ड्रग पैडलरों, अवैध हथियारों के कारोबारियों और अवैध शराब के धंधे में शामिल लोगों की सूचना देने की अपील की है। इसके लिए विशेष मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर 9151828820 जारी किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य आमजन की सहभागिता से अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना है। पुलिस के अनुसार, अब लोग अपने आसपास मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी और अवैध भंडारण की जानकारी दे सकेंगे। इसके अलावा अवैध असलहों के निर्माण, बिक्री और तस्करी तथा अवैध शराब के निर्माण और बिक्री से जुड़ी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना देने के लिए मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर 9151828820 जारी किया है। इस पर फोन कॉल, व्हाट्सएप संदेश, फोटो, वीडियो और लोकेशन भेजकर अवैध गतिविधियों की जानकारी दी जा सकती है। प्राप्त सूचनाओं की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लेते हुए जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सूचनाकर्ता की पहचान रखी जाएगी गोपनीय
आजमगढ़। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत पहचान संबंधी विवरण पूरी तरह गोपनीय रखे जाएंगे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जिले को नशे और अवैध हथियारों के कारोबार से मुक्त बनाने में सहयोग करें। पुलिस के मुताबिक, आम नागरिकों की एक छोटी सी सूचना भी अपराधियों तक पहुंचने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed