फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   हत्या का आरोप लगा महिला के पति को पीटा

हत्या का आरोप लगा महिला के पति को पीटा

Fri, 22 Feb 2019 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
हत्या का आरोप लगा महिला के पति को पीटा
बेटे के जन्मदिन पर गुरुवार शाम को महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह सूचना पर उसके मायके वाले लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगा महिला के पति के साथ मारपीट कर दी। लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन



जनपद कन्नौज थाना सौरिख के गांव तोरण नगला निवासी स्व. जुझार सिंह की बेटी दीक्षा की शादी वर्ष 2015 मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के लखरौआ गांव निवासी राजपाल पुत्र धन सिंह के साथ हुई थी। राजपाल का एक बेटा ध्रुव व बड़ी बेटी शिखा है।
विज्ञापन


गुरुवार को ध्रुव का जन्मदिन था। तभी दीक्षा की संदिग्ध हालात में तबियत बिगड़ गई थी। राजपाल व उसकी मां मीना देवी रात में ही उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर दीक्षा के भाई किशन व मुरारी परिजनों के साथ शुक्रवार सुबह लोहिया अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां बहन का शव देख भाइयों ने राजपाल पर दीक्षा को मारपीट कर जबरदस्ती डाई पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया।

वहीं, राजपाल ने दीक्षा के खुद कीटनाशक पीने के की बात कही। इस पर किशन व मुरारी ने राजपाल की पिटाई कर दी। लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। मारपीट देख राजपाल के प्रधान चाचा रामप्रकाश व अन्य परिजन वहां से चले गए। इस दौरान काफी देर तक लोहिया अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा।


किशन ने बताया कि दहेज में चेन, अंगूठी व बाइक की मांग को लेकर बहन दीक्षा को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। इसके चलते दीक्षा मायके चली गई थी। बुलाने गए राजपाल ने वहां भी दीक्षा के साथ मारपीट की थी।

पंचायत के बाद दस दिन पहले ही दीक्षा ससुराल आई थी। बताया गुरुवार को दीक्षा ने ध्रुव के जन्मदिन के लिए बाजार से सामान लाने के लिए राजपाल से कहा, इस पर दोनों में विवाद शुरू हुआ था। कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी मिली थी।

पोस्टमार्टम के लिए ताजपुर चौकी इंचार्ज शीलेश गौतम को भेजा गया है। अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है।

दीक्षा के दो भाई किशन व मुरारी हैं। एक छोटी बहन दीपा है। राजपाल ने बताया कि उसके पिता धन सिंह की मौत नवंबर में हो गई थी। इससे उसकी मां की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है।


दीक्षा ने गुरुवार को बेटे का जन्मदिन मनाने की जिद की। राजपाल ने कहा कि चार माह पहले पिता की मौत हुई है। वह बेटे का जन्मदिन नहीं मनाएगा। इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हुआ था।

भाइयों ने हत्या का आरोप लगा अस्पताल में की मारपीट

गुरुवार शाम बेटे के जन्मदिन पर संदिग्ध हालात में हुई थी महिला की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed