{"_id":"5bdc9bc3bdec2269724a7e22","slug":"15411844109-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमालगंज व कंपिल में खाद्य सुरक्षा टीम ने मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमालगंज व कंपिल में खाद्य सुरक्षा टीम ने मारा छापा
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। दिवाली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को कंपिल में तेल विक्रेता के यहां से 45 किलो सरसों का तेल सीज किया। साथ ही कमालगंज में खोवा का सैंपल लिया। टीम कई किलो खोवा अपने साथ लेकर चली गई। जिला अभिहित अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने कंपिल बाजार में तेल विक्रेता राजकुमार के यहां छापा मारा। यहां टीम ने सरसों तेल का नमूना भरा। रेलवे रोड पर सतीशचंद्र की परचून दुकान से सरसों तेल और आजम खान की दुकान से सेवईं का नमूना लिया। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी, विमल कुमार, संतोष वर्मा, आशीष वर्मा और पुलिसबल मौजूद रहा।
कमालगंज में खाद्य सुरक्षा टीम ने खोवा मंडी में छापा मारा। टीम ने सब्जी मंडी के पास बिल्लू और अनिल की दुकान पर छापेमारी की। दुकानदारों का आरोप है कि सैंपलिंग के नाम पर अधिकारी करीब 10-15 किलो खोवा लेकर चले गए।
अन्य दुकानों से भी टीम सैंपलिंग के नाम पर खोवा लेकर चली गई। दुकानदारों का आरोप है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गिने-चुने खोवा दुकानदारों के यहां ही छापेमारी करती है। इस संबंध में जिला अभिहित अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि दुकानदारों के आरोप गलत हैं। मिलावटी खोवा होने के शक में खोवा सैंपलिंग के लिए ले गए हैं।
विज्ञापन
-45 किलो सरसों तेल सीज
अमर उजाला ब्यूरो