फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जेई को कार से उतार कर दबंगों ने पीटा

जेई को कार से उतार कर दबंगों ने पीटा

Tue, 14 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। विद्युत उपकेंद्र से घर कार से लौटते समय रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने जेई को पीट दिया। अवर अभियंता ने जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी है।

नीबकरोरी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता विनोद कनौजिया सोमवार रात उपकेंद्र से अपनी कार से घर जा रहे थे। संकिसा रोड पर बाइक सवार दो युवक तेजी से आए और ओवर टेक कर कार के आगे गाड़ी खड़ी कर दी। इससे जेई ने कार को रोक दिया। दोनों युवकों ने जेई को कार से नीचे उतारा और कहा कि टक्कर मार कर भाग रहे हो। जेई ने विरोध किया तो धक्कामुक्की कर मारपीट करनी शुरू कर दी। पिटाई करने के बाद हमलावर धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


जेई कार से घर आए और घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। अवर अभियंता विनोद कनौजिया ने बताया कि हमलावर लोअर और बनियान पहने थे। उनकी गाड़ी से किसी को टक्कर नहीं लगी थी। इसके बाद भी उनके साथ मारपीट की गई। इसकी जानकारी की जा रही है, आखिर ऐसा क्यों हुआ। उसके बाद तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed