फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ढाईघाट पैंटून पुल पर बेरीकेडिंग नहीं

ढाईघाट पैंटून पुल पर बेरीकेडिंग नहीं

Sat, 28 Dec 2013 05:45 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 28 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। ढाईघाट पर लगने वाले माघ मेला को लेकर तैयारियां अभी भी अधूरी हैं। एसडीएम कायमगंज के आदेश के बावजूद अभी तक ढाईघाट पैंटून पुल पर बेरीकेडिंग नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन

ढाईघाट पर लगने वाले माघ मेला में साधु-संतों का आना शुरू हो गया है। तैयारियां अभी अधूरी पड़ी हैं। ढाईघाट पर बने पैंटून पुल की बेरीकेडिंग अभी तक नहीं कराई गई है। गत दिनों एसडीएम कायमगंज प्रहलाद सिंह ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए थे कि जल्द ढाईघाट पुल की बेरीकेडिंग करवा ली जाए। अभी तक बेरीकेडिंग नहीं करवाई गई है। पैंटून पुल के पटले इधर-उधर होने से यात्री जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। चौराघाट पैंटून पुल अभी तक बना ही नहीं है।
विज्ञापन

अवैध वसूली को लेकर ठेकेदार से नोकझोंक
शमसाबाद। चौराघाट पर नाव उतराई के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों और ठेकेदार के बीच जमकर नोकझोंक हुई। बाद में लोगों ने बीच में पड़कर मामला रफा-दफा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराघाट का पैंटून पुल अभी शुरू नहीं हुआ है। यही नहीं ठेकेदार नाव उतराई के नाम पर यात्रियों से अवैध वसूली भी कर रहे हैं। शुक्रवार को गांव सैलमापुर के जगदीश, भगवानदास, आशाराम और गांव गढ़िया के ओमवीर का नाव से उतराई को लेकर ठेकेदार से विवाद हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार नाव उतराई के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। ग्रामीणों और ठेकेदार के बीच मामला बढ़ता देख कुछ संभ्रांत ग्रामीणों ने जैसे-तैसे मामला रफा-दफा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed