फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi to Distribute Relief Material to Flood-Affected Families in Farrukhabad Today

UP: फर्रुखाबाद में सीएम योगी आज बांटेंगे बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, पुलिस लाइन में तैयारियां पूरी

Thu, 03 Sep 2026 11:12 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 03 Sep 2026 11:12 AM IST
सार

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां वह पिछले दिनों गंगा में आई बाढ़ से प्रभावित गांवों के लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
CM Yogi to Distribute Relief Material to Flood-Affected Families in Farrukhabad Today
CM Yogi to Distribute Relief Material - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

कुछ ही देर में मुख्यमंत्री के पहुंचने की संभावना है और पुलिस लाइन का वाटरप्रूफ पंडाल लोगों से खचाखच भर गया है। मुख्यमंत्री करीब 1000 बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। इसके अलावा 31 बाढ़ पीड़ितों को भूमि का पट्टा भी दिया जाएगा। पट्टा मिलने के बाद संबंधित लाभार्थी उस भूमि पर अपना मकान बना सकें, इसके लिए प्रत्येक को एक लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से दी जाएगी।

विज्ञापन

10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए पुलिस लाइन में वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है। इसमें करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके हैं और पूरा पंडाल खचाखच भर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed