फर्रुखाबाद में बोले योगी: हर संभव मदद पहुंचाएगी सरकार, 1000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट; बेघर 31 लोगों को पट्टा
Farrukhabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गंगा की बाढ़ से घिरे 1,000 परिवारों को 26 प्रकार की सामग्री से सुसज्जित राहत किट वितरित कीं। साथ ही, बेघर हुए 31 बाढ़ पीड़ितों को आवासीय भूमि का पट्टा और मकान निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा नदी की बाढ़ से उत्पन्न गंभीर हालातों का जायजा लेने और पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फर्रुखाबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और इसके बाद पुलिस लाइन मैदान में आयोजित विशाल जनसभा के माध्यम से राहत सामग्रियों का वितरण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों का दर्द और जमीनी हकीकत खुद देखने के लिए आसमान से इलाकों का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस लाइन मैदान में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस आपदा के समय में डबल इंजन की सरकार पूरी मजबूती से जनता-जनार्दन के साथ खड़ी है। राहत और बचाव कार्यों को और तेज करने के साथ ही इनकी लगातार समीक्षा की जा रही है।
1,000 परिवारों को राहत किट वितरित कीं
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित 1,000 परिवारों को 26 प्रकार की आवश्यक सामग्रियों से युक्त राहत किट वितरित कीं। इसके अतिरिक्त, बाढ़ की विभीषा में बेघर हुए 31 पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवासीय भूमि का पट्टा और मकान निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
गंगा की बाढ़ से बेहाल हैं 70 गांव
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, जनपद में गंगा की बाढ़ से लगभग 70 गांव प्रभावित हैं। इन गांवों के 19,295 परिवारों के 78,671 लोग पानी से घिरे हुए हैं। बाढ़ के कारण करीब 7,200 हेक्टेयर फसलें तबाह हो चुकी हैं और 127 ग्रामीण पूरी तरह बेघर हो चुके हैं। सरकार और प्रशासन द्वारा इससे पहले भी 96 ग्रामीणों को आवास के लिए 1.20 लाख रुपये और 67 लोगों को आवासीय पट्टा दिया जा चुका है।