फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Counterfeit notes worth ₹17.29 crore: SIT reaches PNB's currency chest; officers, employees, and customers

17.29 करोड़ के जाली नोट: पीएनबी की करेंसी चेस्ट तक पहुंची SIT; अधिकारी-कर्मचारी और ग्राहक, सब शक के दायरे में

Thu, 03 Sep 2026 06:27 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 03 Sep 2026 06:27 PM IST
सार

Saharanpur News: पीएनबी में करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के जाली नोट बरामद हुए। आशंका है कि असली नोट निकालकर नकली नोट रखे गए। पुलिस ने वरिष्ठ प्रबंधक मंडल कार्यालय रवि कुमार समेत कई आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, सभी फरार हैं।  

विज्ञापन
Counterfeit notes worth ₹17.29 crore: SIT reaches PNB's currency chest; officers, employees, and customers
जाली नोटों का मामला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के जाली नोट मिलने के मामले में पुलिस की जांच डिजिटल साक्ष्यों पर केंद्रित होती जा रही है। बृहस्पतिवार को एसआईटी की टीम ने करेंसी चेस्ट में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज से लेकर डिजिटल लेनदेन का सुराग तलाश किया। इसके साथ ही आरोपियों की पुरानी कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

 

पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट से करोड़ों के गबन के मामले में पुलिस की कई टीमें काम कर रहीं हैं। चाहे कोतवाली सदर बाजार पुलिस हो या सर्विलांस, क्राइम ब्रांच। इसके अलावा एसएसपी की ओर से गठित एसआईटी भी छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जांच के दायरे में करेंसी चेस्ट से जुड़े कर्मचारियों और पिछले दिनों बैंक में आने-जाने वाले लोगों को शामिल किया है। इसके लिए बैंक के सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज में संदिग्ध गतिविधियों के साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि करेंसी चेस्ट और उससे जुड़े स्थानों तक किन-किन लोगों की पहुंच रही। बैंक के आसपास लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग से भी आवाजाही का मिलान किया जा रहा है। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसआईटी की टीम ने पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में पहुंचकर जांच की। बताया जा रहा है कि इस दौरान टीम ने करेंसी चेस्ट से लेकर बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की। उनमें पूर्व की फुटेज को चेक किया, जिससे कुछ सफलता मिल सके। हालांकि, पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती जाली नोटों के स्रोत और उन्हें करेंसी चेस्ट तक पहुंचाने वाले व्यक्ति या नेटवर्क की पहचान करना है।
 

मोबाइल और कॉल डिटेल भी जांच का हिस्सा
पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के जरिये संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। जांच के दौरान संदिग्ध अवधि में मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड, लोकेशन और आपसी संपर्क की पड़ताल कर रही है। खासतौर पर ऐसे नंबरों पर फोकस है, जिनकी संदिग्ध कर्मचारियों या मामले से जुड़े व्यक्तियों से लगातार बातचीत हुई हो।
 

आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद
जाली नोट मामले के आरोपियों ने मोबाइल नंबर बंद कर दिए हैं। ऐसे में पुलिस के लिए उन तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। सर्विलांस टीम को आरोपियों की लोकेशन नहीं मिल रही है। गबन के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं।
 

इन पर दर्ज है रिपोर्ट
महानगर में पंजाब नेशनल बैंक की घंटाघर स्थित करेंसी चेस्ट शाखा है। यहां पर बैंक की अन्य शाखाओं का कैश जमा होता है। इसके साथ ही मुख्यालय को कैश भी जाता है। पंजाब नेशनल बैंक के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी। पुलिस ने वरिष्ठ प्रबंधक मंडल कार्यालय रवि कुमार, करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा और हरियाणा में खेरा बाजार जगाधरी की करेंसी चेस्ट प्रबंधक अमित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 
 

ये बोले एसपी
एसआईटी के अलावा पुलिस की अन्य टीमें जांच में जुटी हैं। पीएनबी की करेंसी चेस्ट से लेकर बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। डिजिटल साक्ष्यों का सहारा लिया जा रहा है। 
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी

ये भी देखें...
सहारनपुर: नशे की तस्करी करने वाले पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.05 करोड़ की स्मैक बरामद, नेटवर्क की जांच शुरू
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed