{"_id":"34-163520","slug":"Farrukhabad-163520-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद महोत्सव में फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद महोत्सव में फायरिंग
Farrukhabad
Updated Fri, 20 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद महोत्सव में साइकिल से धक्का लगने के विवाद में फायरिंग हुई। पूर्व विधायक का बेटा बाल-बाल बच गया। आक्रोशित लोगों ने फायरिंग करने वाले जिला पंचायत के पूर्व सदस्य की राइफल छीन कर पीटाई करने दी। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर कोतवाल की पूर्व विधायक के बेटे से नोंकझोंक हुई। एहतियात के तौर पर मौके पर पीएसी लगा दी गई है।
शहर कोतवाली मोहल्ला बागकूंचा निवासी सुनील मिश्रा का बेटा अर्पित (14) गुरुवार शाम साइकिल से पटेल पार्क में चल रहे फर्रुखाबाद महोत्सव में पहुंचा। इस दौरान उसकी साइकिल से पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के बेटे अंतरिक्ष को टक्कर लग गई। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। यहां भाग कर अर्पित घर पहुंचा और अपने चाचा जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राजेश मिश्रा उर्फ टिंकू को दी। गुस्साए राजेश मिश्रा लाइसेंसी राइफल लेकर मौके पर जा पहुंचे। आरोप है कि पूर्व विधायक बड़े बेटे पंचशील राजपूत पर फायर कर दिया। पंचशील बाल-बाल बच गए। गोली पल्ला चौकी की दीवार में जा धंसी। उसकी कंकड़ी पास में मूगफली बेच रहे नवाब दिलावर जंग मोहल्ला निवासी रमेश बाथम को जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग से वहां भगदड़ मच गई। मौजूद लोगों ने दौड़ा कर राजेश मिश्रा को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। लोगों ने उनकी लाइसेंसी राइफल भी छीन ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने राइफल कब्जे में ले लिया। शहर कोतवाल आरपी यादव, मऊदरवाजा एसओ श्रीकांत यादव फार्स के साथ मौके पर आ गए। रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर पंचशील की कोतवाल से नोंकझोंक भी हुई। पंचशील ने बताया कि राजेश ने उनपर राइफल से फायर किया। दूसरी तरफ जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राजेश ने बताया कि वह जैसे ही गाड़ी से उतरे उसी समय पंचशील राजपूत और उनके साथियों ने पकड़ लिया। छिनाझपटी के दौरान फायर हो गया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घायल को पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।
महिलाओं ने किया हंगामा, महोत्सव में मची भगदड़
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद महोत्सव के दौरान फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व सदस्य के परिवार की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की वजह से आठ बजे शुरू होने वाला कवि सम्मेलन देर रात तक शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राजेश उर्फ टिंकू मिश्रा के घायल होने की जानकारी होने पर उनके घर के महिलाएं पटेल पार्क में जा पहुंची। यहां पर महिलाओं ने कार्रवार्र को लेकर जमकर हंगामा किया। महिलाओं का कहना था कि टिंकू के साथ मारपीट की गई उनके सिर में काफी चोटें आई है।
पूर्व विधायक ने कहा होगी रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। पूर्व जिला पंचायत सदस्य टिंकू मिश्रा के पिता विद्यासागर ने पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत से कहा कि अनजाने में यह घटना हुई। वह इस घटना की रिपोर्ट दर्ज न कराए। इस पर उर्मिला ने कहा कि वह इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।