फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman's mangasutra snatched at Etawah's bus stand, police caught the thief by running

इटावा के बस स्टैंड पर महिला का मंगासूत्र छीना, पुलिस ने दौड़ाकर चोर को पकड़ा

Mon, 25 Jul 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman's mangasutra snatched at Etawah's bus stand, police caught the thief by running
इटावा। रोडवेज बस स्टैंड तिराहे पर रविवार शाम महिला का मंगलसूत्र छीनकर बदमाश भाग रहे बदमाश को यातायात सिपाही और दो होमगार्ड ने दौड़कर पकड़ लिया। बदमाश को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

बकेवर के पटेल नगर निवासी देवेंद्र कुमार दीक्षित की पत्नी पिंकी मौसी और एक बच्चे के साथ इटावा शहर आईं थीं। रविवार शाम सात बजे तीनों लोग रोडवेज बस स्टैंड के पास बकेवर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इस बीच पैदल निकले बदमाश पिंकी के गले से मंगलसूत्र झपटकर शास्त्री चौक की ओर भागे। महिला के शोर मचाने पर तिराहे पर तैनात सिपाही बृजपाल सिंह और दो होमगार्डों ने पीछा कर 200 मीटर आगे बदमाश को पकड़ लिया। सिपाही ने महिला को मंगलसूत्र वापस कर दिया। राहगीरों ने बदमाश को पीटने का प्रयास किया, लेकिन सिपाही ने उसे बचाकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। महिला बिना तहरीर दिए ही घर चली गई। सदर कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला ने कोई तहरीर नहीं दी है, महिला से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed